Desi Bhabhi Dance Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों में जहां एक तरफ दूल्हा-दुल्हन का जलवा देखने को मिलता है, वहीं शादी में आए मेहमान भी जमकर एंजॉय करते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिवार की शादी में एक देसी भाभी ऐसा डांस करती हैं, जिसे देखकर यूजर्स का दिल खुश हो गया है। हरियाणवी गाने पर देसी भाभी अपने डांस से कहर ढाती नजर आ रही हैं।
देसी भाभी का डांस (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- अपनी ही दुल्हन के साथ छेड़खानी करने लगा दूल्हा, लोग बोले- ऐसे लड़कों की मैन्युफैक्चरिंग बंद होनी चाहिए
देसी भाभी ने डांस से बिखेरा जलवा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी में आए बहुत सारे मेहमान डांस स्टेज पर खड़े होकर डीजे की धुन में नाच रहे हैं। इसी भीड़ में एक देसी भाभी भी अपने डांस का जलवा दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लाल साड़ी में भाभी बहुत ही जबरदस्त डांस कर रही हैं। वह गाने की धुन पर जबरदस्त डांस दिखा रही हैं। उन्होंने अपने डांस से जलवा बिखेर दिया है। इस दौरान डीजे की धुन पर कई लोग नाच रहे थे, लेकिन देखने वालों का ध्यान देसी भाभी की ही तरफ जाता है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना चौधरी के गाने पर देसी भाभी गजब का डांस करती हैं। इस दौरान उनके एक्सप्रेशन भी देखने लायक हैं। साथ ही साथ देसी भाभी की खूबसूरती के भी लोग दीवाने होते नजर आ रहे हैं। देसी भाभी के डांस का यह वीडियो kavitachaudhary95 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग देसी भाभी के संस्कारों की भी तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि भले ही देसी भाभी डांस कर रही हैं, लेकिन अंत तक उनका घूंघट सिर पर ही है।
