Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे जबरदस्त वीडियो देखे होंगे। कई वीडियो ऐसे सामने आते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स हैरान रह जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में आपको जो देखने को मिलेगा। वैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो एक छोटे से बच्चे से जुड़ा है। इस वीडियो में बच्चा जो कारनामा करता नजर आता है, वो देखकर आप बच्चे की सराहना किए बिना नहीं रह पाएंगे।
वीडियो देखकर दिल हार बैठे यूजर्स
वीडियो में आपको एक बच्चा नजर आएगा। इस बच्चे के कंधे पर आपको एक बेहद प्यारा कबूतर बैठा दिखाई देगा। आप देख सकते हैं कि बच्चे ने अपने हाथ में भीगे चने के कुछ दाने लिए हुए हैं। सबसे पहले वह चने के दानों को अपने मुंह में डालता है। लोगों को लग रहा होगा कि वह चने के दाने खाने जा रहा है। हालांकि, बच्चा चने के दाने डालकर अपने मुंह को खोले रखता है। यहीं पर सबसे हैरान करने वाली चीज होती है। आप देख सकते हैं कि बच्चे के कंधे पर बैठा कबूतर उसके मुंह के अंदर से चने के दाने चुगने लगता है। देखें वीडियो-
वीडियो सिर्फ यहीं नहीं खत्म होता है। इससे आगे और भी हैरान करने वाली चीज देखने को मिलती है। आप देख सकते हैं कि जब कबूतर चने के सारे दाने चुग जाता है तो बच्चा अपने मुंह में बोतल से पानी भरता है। इसके बाद कबूतर बच्चे के मुंह के अंदर अपनी गर्दन घुसाकर पानी पीने लगता है। वीडियो में यह सीन बहुत ही प्यारा लगता है। वीडियो देखकर यूजर्स को भरोसा नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है। वीडियो को saddampathan00786 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
