Viral Video: कहते हैं कि मां अपने बच्चे से सबसे ज्यादा मोहब्बत करती है। बच्चे के सामने मुसीबत आने पर मांं किसी भी चुनौतियों से निपटने को तैयार रहती है। यहां तक कि अपने बच्चे की जान बचाने के लिए मां अपनी जान न्यौछावर करने पर एक भी बार नहीं सोचती। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। यह वीडियो एक हाथी के बच्चे और उसकी मां का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी का बच्चा अपनी मां के साथ पानी पीने आया है।
हाथी का वीडियो (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Video: मुंबई स्ट्रीट वेंडर ने रजनीकांत स्टाइल में खिलाया डोसा, अंदाज देख फूले नहीं समाएंगे
वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे
जब बच्चा नदी के किनारे पानी पी रहा था तो उसका पैर फिसल जाता है और वह सीधा नदी में चला जाता है। इसके बाद बच्चा डूबने लगता है। तभी पास में खड़ी उसकी मां अपने बच्चे को बचाने के लिए ऐसा तरकीब निकालती है, जिसे देखकर यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। आप देख सकते हैं कि मां पहले नदी के किनारे को तोड़कर बच्चे को ऊपर चढ़ाने की कोशिश करती है। हालांकि, मां इसमें सफल नहीं हो पाती है। इसके बाद मां खुद नदी में उतर जाती है। देखें वीडियो-
मां अपने बच्चे को नदी की धार में ही रास्ता बताती है और ऐसी जगह लेकर पहुंचती है, जहां से बच्चा नदी के ऊपर चढ़ सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसके बाद बच्चा ऊपर चढ़ने की कोशिश करता नजर आता है। जब बच्चा इसमें सफल नहीं हो पाता तो मां अपनी सूंड से उसे ऊपर चढ़वाने लगती है। आखिर में मां अपनी इस कोशिश में कामयाब हो जाती है और बच्चा ऊपर चढ़ जाता है। इसके बाद मां खुशी-खुशी अपने बच्चे के साथ वहां से चली जाती है। वीडियो को pavan_0yadav नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
