Amazing Desi Jugaad Video: भारत को जुगाड़ू लोगों का देश कहा जाता है। सोशल मीडिया पर हर कुछ कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसमें तरह-तरह के देसी जुगाड़ देखे जा सकते हैं। भारत के लोग देसी जुगाड़ से बड़े से बड़ा काम चुटकियों में कर जाते हैं। इससे पैसे की तो बचत होती ही है, इसके साथ ही ऐसा काम भी हो बन जाता है, जिसे बड़े-बड़े इंजीनियर नहीं कर पाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान हैं।
ऑटो के ऊपर उगाई घास (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- कौन है पाकिस्तान का पहला हिन्दू ब्लॉगर जो लगाता है जय श्रीराम के नारे, मजदूरी करके पालता है परिवार का पेट
गर्मी से बचने का सबसे जबरदस्त जुगाड़
इस वीडियो को देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ऐसा देसी जुगाड़ भी कोई लगा सकता है। इस नए जुगाड़ वीडियो (Jugaad Video) ने यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अपने ऑटो के ऊपर घास उगा देता है। इससे ऑटो ड्राइवर को तो राहत मिलेगी ही, इसके साथ ही ऑटो में बैठने वाले लोगों को भी गर्मी नहीं लगेगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ड्राईवर ने ऑटो की छत को पूरी तरह से बोरियों से ढक दिया है। देखें वीडियो-
दरअसल, ऑटो वाले ने ऑटो की छत को जूट के बोरे से कवर किया है, इससे जूट के बोरे में घास उग आई है। ये हरी-हरी घास ऑटो के लिए कूलिंग पैड के जैसा काम कर रही है। इससे भीषण धूप में ऑटो कम तपेगा और अंदर बैठने वाले को गर्मी नहीं लगेगी। वीडियो को pooran_dumka नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। ऑटो वाले का जुगाड़ देखकर ज्यादातर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि इससे उसका नुकसान हो जाएगा और ऑटो की छत में जंग लग जाएगा।
