VIDEO: चौबारा चलानी पड़ीं तो चलाएंगे गोलियां...जब डिबेट में चिल्लाने लगे SP नेता, एंकर ने टोका- वह दौर गया, धमकी मत दीजिए

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 26, 2022, 08:16 AM IST

टाइम्स नाउ नवभारत के डिबेट शो में राजनीतिक विश्लेषक रतन शारदा ने कहा कि आजकल नया ट्रेंड चला है कि पहले टीवी और उसके एंकर को गाली दो। सपा प्रवक्ता ने इस पर बीच में टोकते हुए कहा- आप इनकी आरती उतारो, हमें आपत्ति है और हम तो बोलेंगे।

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता राजकुमार भाटी एक टेलीविजन न्यूज डिबेट के दौरान बुरी तरह झल्ला गए। बीच में टोकते हुए चिल्लाने लगे कि अगर चौबारा (चौथी बार) गोली चलाने की जरूरत पड़ी तो वह चलाएंगे। शो में उनके इस तरह धौंस दिखाने पर एंकर बुरी तरह भड़के और उन्हें दुरुस्त करते हुए दो टूक बोले कि वह दौर चला गया है। आप धमकी मत दीजिए।

times now navbharat debate

टीवी डिबेट के दौरान एंकर सपा प्रवक्ता की बात पर जवाब दे रहे थे और यही बात भाटी को बार-बार अखर रही थी।

दरअसल, यह पूरा मामला रविवार (26 दिसंबर, 2022) का है। आपके अपने प्रिय हिंदी चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर कांग्रेस नेता गौरव पांधी के विवादित बयान पर चर्चा चल रही थी। कार्यक्रम में एंकर राकेश पाण्डेय ने सपा प्रवक्ता से दो टू पूछा कि अंग्रेजों का जासूस बताना क्या है?...खासतौर पर उनके जन्मदिन पर ऐसा कहना क्या सम्मान देना है?

End of Feed