Tiger Power का हैरान करने वाला नजारा, दमदार घोड़े का शिकार कर जंगल में खींच ले गया बाघ, देखें Video

सोशल मीडिया पर एक बाघ का हैरान कर देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बाघ एक घोड़े को अपने जबड़े में दबोचकर घसीटते हुए जंगल में ले जा रहा है।

सोशल मीडिया पर अक्सर जंगली जानवरों का शिकार करते वीडियो वायरल होते रहता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक बाघ एक दमदार घोड़े को अपने जबड़ों में दबोचकर जंगल की ओर ले जाता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @T_Investor_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Tiger Dragging Horse Video

घोड़े को जबड़े में दबोचकर ले जाते हुए बाघ (X/@T_Investor_)

घोड़े को घसीटते हुए ले जाते बाघ का वीडियो हुआ वायरल

पोस्ट के कैप्शन में बताया जा रहा है कि यह वीडियो (Video) उत्तराखंड के रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर के आसपास का है। जहां एक बाघ घोड़े का शिकार करने के बाद उसे अपने जबड़े में दबोचकर घसीटते हुए जंगल की तरफ ले जाते दिख रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हरे-भरे जंगल के बीच बाघ घोड़े को बड़ी आसानी से खींचता नजर आ रहा है। वह घोड़े को पेड़ों और झाड़ियों के बीच से आगे ले जाता है। यह नजारा देखकर लोगों को बाघ की असली ताकत का अंदाजा हो रहा है। आमतौर पर एक वयस्क घोड़ा काफी भारी होता है, लेकिन बाघ उसे अपने बड़े आराम से खींचता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर कई लोग बाघ की ताकत की खूब तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed