जब समंदर से अचानक बाहर निकली हजारों मछलियां! जापान का यह नजारा देख दंग रह गए लोग, देखें VIDEO

Viral Video: जापान के नागासाकी तट पर अचानक हजारों की संख्या में सार्डिन मछलियां बहकर किनारे आ गईं। तट का एक बड़ा हिस्सा मृत मछलियों की सफेद-चमकदार परत से ढक गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video: जापान के नागासाकी से आई एक खौफनाक और हैरान कर देने वाली तस्वीर ने सोशल मीडिया और वैज्ञानिक जगत में खलबली मचा दी है। नागासाकी के तटवर्ती इलाकों में अचानक हजारों की तादाद में सार्डिन मछलियां मृत अवस्था में बहकर किनारे आ पहुंची हैं। समुद्र तट का एक बड़ा हिस्सा इन मृत मछलियों से इस कदर पट गया है कि मानो किनारे पर चांदी की चादर बिछा दी गई हो। घटना का वीडियो सामने आते ही स्थानीय प्रशासन और पर्यावरण विशेषज्ञ मुस्तैद हो गए हैं तथा इस समुद्री घटना के पीछे के वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है।

viral video

समंदर से बाहर निकली हजारों मछलियां

End of Feed