अजब: बर्फ में जमने के बाद भी जिंदा रहता है यह मेंढक, तापमान बढ़ते ही हो जाता है पहले की तरह नॉर्मल

Ajab Gajab News: अंटार्कटिका के अलावा मेंढक दुनिया के हर महाद्वीप पर पाए जाते हैं। मेंढक की 7000 प्रजातियों में से एक मेंढक ऐसा पाया जाता है, जो बर्फ में जमने के बाद भी जीवित रहता है। इस मेंढक का नाम वुड फ्रॉग है। वुड फ्रॉग की अनोखी क्षमता जानकर दुनिया हैरान रह जाती है।

Ajab Gajab News: बरसात के दिनों में आपने भी मेंढक को टर्र-टर्र करते देखा होगा। आपको मेंढक यहां से वहां उछल-कूद करते दिखते होंगे।अगर हम आपको बताएं कि धरती पर एक बेहद ही अनोखा मेंढक पाया जाता है, जो बर्फ में जमने के बाद भी जिंदा रहता है। सबसे हैरान करने वाली बात है कि बर्फ में जमने के दौरान इस मेंढक की दिल की धड़कन रुक जाती है। इसके अलावा यह मेंढक सांस लेना भी बंद कर देता है। इसके बाद भी वह तापमान बढ़ते ही पहले की तरह नॉर्मल हो जाता है।

End of Feed