VIDEO: हे भगवान माफ करना...मंदिर में चोरी से पहले हाथ जोड़कर मांगी माफी, फिर दानपेटी से उड़ा दिए सारा कैश

VIDEO: नागपुर के लकड़गंज पुलिस थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। CCTV फुटेज में दो आरोपी मंदिर में दाखिल होते दिख रहे हैं, जिनमें से एक आरोपी दानपेटी तोड़ने से पहले भगवान की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है। इसके बाद लोहे की रॉड से दानपेटी खोलकर नकदी चुरा ली गई।

VIDEO: महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा। लकड़गंज पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में दानपेटी चोरी की घटना हुई है। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे (CCTV Video) में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान भी हैं और इसकी काफी आलोचना भी कर रहे हैं।

viral video

मंदिर में चोरी करने से पहले भगवान से मांगी माफी

End of Feed