VIDEO: नवरात्रि के 9 दिन तक मूर्ति बनकर खड़े रहेंगे ये लड़के, कोई बना मां दुर्गा तो कोई महिषासुर

नवरात्र चल रहा है और सोशल मीडिया पर गरबा से लेकर दुर्गा पंडालों के एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आ रहे हैं। हाल में दुर्गा पूजा से जुड़ा ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लड़के मां दुर्गा की मूरत बनकर खड़े हैं। इतना ही नहीं, हैरानी की बात तो ये है कि ये लड़के ऐसे ही 9 दिनों तक मूर्ति बनकर खड़े रहेंगे।

पूरा देश नवरात्र का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मना रहा है। नवरात्र में मां दुर्गा की 9 दिनों तक उनके भक्त उनकी अराधना करते हैं। देवी मां को प्रसन्न करने के लिए कई भक्त अपनी भक्ति की पराकाष्ठा को भी पार कर देते हैं। जहां कोई 9 दिनों तक अपने पेट पर कलश रखकर लेटता है तो कोई मां की अराधना में 9 दिनों तक अन्न त्याग कर सिर्फ पानी पर जीवित रहता है। कुछ ऐसी ही देवी मां की भक्ति सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखने को मिली, जहां कुछ लड़के देवी मां की मूर्ति बनकर खड़े हो गए। वीडियो में लड़कों का कहना है कि वे ऐसे ही मूर्ति बनकर 9 दिनों तक खड़े रहेंगे।

Durga Pooja

मां दुर्गा की मूर्ति बनकर खड़े हुए लड़के (Instagram/@adityaseries01)

मां दुर्गा की मूरत बन खड़े हुए लड़के

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव के कुछ लड़के बिना किसी पंडाल के खुले में ही देवी मां की मूर्ति बनकर खड़े हैं। सभी लड़कों ने अपने शरीर पर मिट्टी लपेटाी हुई है। उनमें से एक लड़का देवी मां की मूरत बनकर खड़ा है तो एक लड़का उनकी सवारी शेर बना हुआ है। वहीं, एक लड़का महिषासुर राक्षस भी बना हुआ है, जबकि कुछ लड़के मां दुर्गा के भक्त और पुजारी बने हुए हैं।

End of Feed