मैकेनिक अपनी पत्नी को TET एग्जाम दिलवाकर लौट रहा था, महिला ने पति को लेकर कही ऐसी बात कि लोगों के दिल को छू गई

पति-पत्नी की खूबसूरत रिश्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक मैकेनिक पति अपनी पत्नी को किस हद तक सपोर्ट करता है।

पति-पत्नी का रिश्ता हर सुख-दुख में साथ देने का होता है। यह बात इस वायरल वीडियो में अच्छे से समझने को मिल गई। जहां एक मैकेनिक पति अपनी पढ़ी-लिखी पत्नी को TET का एग्जाम दिलवाकर लौट रहा था। जब एक शख्स ने उन्हें रोका तो पत्नी ने अपने पति के बारे में जो बातें कही, उसने पूरे मर्द समाज का दिल छू लिया।

कपल का वीडियो हुआ वायरल

कपल का वीडियो हुआ वायरल (X/@NewsAlgebraIND)

मैकेनिक अपनी पत्नी को एग्जाम दिलवाकर लौट रहा था

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मैकेनिक अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसे TET का एग्जाम दिलवाकर लौट रहा था। तभी वीडियो बना रहे एक शख्स ने उसे रोका। मैकेनिक ने बाइक रोक दी। फिर उसने उनसे पूछा कि कहां जा रहे हो? इस पर मैकेनिक बोलता है कि अपनी वाइफ को TET की परीक्षा दिलवाने ले गए थे। शख्स उससे पूछता है कि क्या तुमने एग्जाम नहीं दिया। तो वह कहता है कि मैं बस 10th तक पढ़ा हूं। मेरी पत्नी को पढ़ने-लिखने का शौक था इसलिए उनकी पढ़ाई में साथ देता हूं।

End of Feed