हमारे देश में जुगाड़बाजों की कोई कमी नहीं है। यहां हर छोटी-मोटी समस्या का समाधान किसी ना किसी जुगाड़ से निकाल लिया जाता है, चाहे वह कबाड़ से कुछ बनाने की बात हो या फिर जुगाड़ से किसी चीज को अनोखा बनाना हो। ऐसे ही एक नए क्रिएशन का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपने देसी जुगाड़ से एक साइकिल को बाइक बना डाला।
शख्स ने जुगाड़ लगाकर अपनी साइकिल को बाइक बना डाला (X/@RamsharmaGuna)
जुगाड़ से साइकिल को बना डाला बाइक
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी इस अनोखी बाइक से सफर कर रहा है। हालांकि दूर से देखने में ये अनोखी बाइक किसी मोटर मोटरसाइकिल की तरह ही दिख रही है, लेकिन जब पास जाकर देखा जाए तो पता चलता है कि इस बाइक का नीचे वाला हिस्सा किसी साइकिल का है और ऊपर वाली बॉडी किसी बाइक की है। यानी कि ये साइकिल और बाइक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इस अनोखी बाइक में एक और खास बात है: इसमें किसी भी तरह से पर्यावरण का कोई नुकसान नहीं है। ये बाइक पैडल मारकर ही चलाई जा सकती है, जैसा कि वीडियो में शख्स को पैडल मारकर उस बाइक को चलाते हुए देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: ये रहा नहले पर दहला! कार वाले ने ऑटो लोडर को मारी टक्कर, अगले ही पल टेम्पो ड्राइवर ने पलटकर लिया गजब का बदला
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
जुगाड़ से बनी इस अनोखी बाइक का वीडियो सोशल साइट एक्स पर @RamsharmaGuna नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "अब ट्रैफिक पुलिस भी कन्फ्यूज है, इसका चालान करें या इसकी हवा निकाल दें।" वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी सामने आ चुके हैं। जहां अधिकतर लोगों ने वीडियो पर बहुत ही मजेदार कमेंट्स किए हैं।
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
जैसे कि एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "गजब गजब गजब! क्या दिमाग पाया है बन्दे ने ट्रैफ़िक पुलिस को भी हैरान कर दिया।" दूसरे ने लिखा, "हमारे देश में हुनरमंद लोगों की कोई कमी नहीं है।" तीसरे ने लिखा, "वाह ये जुगाड़ तो फाड़ू है यार।" चौथे ने लिखा, "हाहाहा! चालान कर दो या उसकी हवा निकाल दो, दोनों ही 'कन्फ्यूज़' का इलाज हैं।"
