क्रॉस-कल्चरल सेलिब्रेशन का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां एक मारवाड़ी शख्स और डच महिला की शादी की रस्में सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। वायरल वीडियो में डच दुल्हन का राजस्थानी डांस देखने को मिल रहा है। दरअसल, एक विदेशी दुल्हन ने मारवाड़ी दूल्हे के सामने राजस्थानी डांस कर दूल्हे के साथ-साथ सारे सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। वीडियो देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई और लोग उस दुल्हन के डांस की तारीफ करते थक नहीं रहे।
राजस्थानी लोकगीत पर डांस करती दु्ल्हन (Instagram/@ritualstoreels)
ये भी पढ़ें:
विदेशी दुल्हन ने किया राजस्थानी लोकगीत पर डांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि डच दुल्हन पीले रंग के लहंगा-चोली में सजी दूल्हे के सामने आती है और उस पर फूल बरसाते हुए उसके सामने डांस करना शुरू कर देती है। वीडियो में दुल्हन को राजस्थानी लोकगीत पर नाचते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दूल्हा अपनी दुल्हन को बहुत ही गर्व भरी नजरों से देखता है। उसे अपनी दुल्हन पर नाज होता है कि राजस्थानी रीति-रिवाज और संस्कृति से अनजान होने के बावजूद भी उसकी विदेशी दुल्हनिया उसके लिए राजस्थानी लोकगीत पर डांस कर रही है। उसकी इस कोशिश ने दूल्हे के साथ-साथ हर एक सोशल मीडिया यूजर का दिल जीत लिया। इस दौरान शादी में आए मेहमान एक जगह इकट्ठा होकर उस डच दुल्हन के डांस को देखते रहते हैं और चीयर्स करते हुए उसका मनोबल बढ़ाते हैं।
लोगों ने वीडियो पर खूब लुटाया अपना प्यार
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ritualstoreels नाम के अकाउटं से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, "जब डच दुल्हन ने मारवाड़ी दूल्हे को राजस्थानी गाने से सरप्राइज दिया।" देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और वीडियो से लोगों की नजरें हटने का नाम तक नहीं ले रही हैं। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर दुल्हन के इस कोशिश की खूब तारीफ की है। कई लोगों ने इस वीडियो पर हार्ट और फायर इमोजी बनाते हुए इस वीडियो पर दिल खोलकर अपना प्यार बरसाया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
