कुछ लोग ऑफिस में काम करने के बजाय अपने सुख-चैन और ऐशो-आराम पर ज्यादा ध्यान देते हैं। वे ऑफिस ऑवर्स में काम छोड़ तमाम सुख-सुविधाओं का आनंद लेते हैं या फिर अपने अन्य कामों में लगे दिखते हैं। हाल में कुछ ऐसे ही कर्मचारियों का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की हंसी रोके नहीं रुकी।
कैमरे पर नजर पड़ते ही ऑफिस में मच गई अफरा-तफरी (X/@TheFigen_)
काम छोड़ मौज कर रहे थे कर्मचारी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दफ्तर के अंदर काम करने वाले कर्मचारी काम छोड़ अपनी मौज में दिख रहे हैं। कोई अपने नाखून काट रहा है तो कोई मोबाइल पर गेम खेल रहा है। एक कर्मचारी तो नीचे फर्श पर लेट गेम खेल रहा है। एक कर्मचारी के डेस्कटॉप पर नेटफ्लिक्स खुला दिख रहा है। एक और शख्स है जो अपने कंप्यूटर पर मैच देख रहा है। इन सबमें एक कर्मचारी की नजर अचानक वहां लगे एक हिडन कैमरे पर पड़ी, जिसके बाद वह तुरंत अलर्ट हो गया और अपने बाकी के दोस्तों को भी अलर्ट कर दिया।
जैसे ही गया कैमरे पर ध्यान
उसने अपने दोस्तों को उंगली से इशारा करते हुए उस कैमरे को दिखाया। जब अन्य कर्मचारियों की नजर उस कैमरे की तरफ पड़ी तो वे तुरंत अपने-अपने काम में लग गए। वहीं, जो कर्मचारी नीचे लेटकर गेम खेल रहा था, वह तुरंत उठकर बैठ गया। अगले ही पल सबका ध्यान अपने-अपने काम में लग गया और सब काम करने लगे।
इस मजेदार वीडियो को मिले लाखों व्यूज
इस मजेदार वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 23 लाख लोगों ने देखा और 8200 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि, "कंपनी के बॉस ने कर्मचारियों से छिपाकर एक सिक्योरिटी कैमरा लगाया था और जब कर्मचारियों को इस बारे में पता चला तो हाल कुछ ऐसा था।" वीडियो पर कई लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आए हैं, जहां कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन कर्मचारियों के मजे लिए हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
