सुबह देर तक सोते थे बच्चे, आलसी औलादों को नींद से जगाने के लिए मम्मी ने बुलाया बैंड बाजा, Video खूब हो रहा वायरल

सुबह जल्दी उठना बच्चों के लिए थोड़ा मुश्किल सा लगता है। आलस के मारे वे अक्सर स्कूल या फिर कॉलेज के लिए लेट हो जाते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह जल्दी उठना ना सिर्फ बच्चों के लिए ही बल्कि कई परिवारों के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन चुकी है।

स्कूल जाने वाले टीनएजर्स देर रात मोबाइल या फिर पढ़ाई में अपना सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। ऐसे में वे सुबह जल्दी बिस्तर छोड़ने को तैयार नहीं होते। उन्हें जगाने के लिए अलार्म की घंटी हो या फिर मम्मी की डांट, कुछ काम नहीं आता। इसी परेशानी से त्रस्त होकर एक मां ने अपनी बेटियों को सुबह नींद से जगाने के लिए एक ऐसा अनोखा और मजेदार हल निकाला कि उसकी चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर होने लगी।

children slept late into the morning so the mother called in a band to wake the lazy children

बच्चों को नींद से जगाने के लिए मां ने बुलाया बैंड बाजा (instagram/@ghantaa)

सुबह देर से उठती थीं बच्चियां

दरअसल, हुआ ये कि एक मां सुबह में अपनी बेटियों के देर से उठने की आदत से बहुत परेशान थी। ऐसे में उसने एक दिन सुबह-सुबह अपने बच्चों को नींद से जगाने के लिए अपने घर पर बैंड-बाजे वालों को बुला लिया और उन्हें अपने बच्चों के कमरे में ले आई, जहां बैंड-बाजे वालों ने बच्चियों को नींद से जगाने के लिए अपने ढोल-नगाड़े और ट्रंपेट जोर-जोर से बजाना शुरू कर दिया। बैंड-बाजे के 'शोरगुल' से उनकी नींद टूट गई। नींद टूटने पर बच्चियां चौंककर उठ जाती हैं, फिर कन्फ्यूजन में एक-दूसरे को देखती हैं। बड़ी बहन बिस्तर से उछल पड़ती है, जबकि छोटी नींद में ही चिल्लाती नजर आती है। मां बाहर से वीडियो बनाती हुई हंस रही हैं।

End of Feed