Mahachanok Mango With No Seed: गर्मी का सीजन आ रहा है और कुछ समय में आम की मिठास हर घर में देखने को मिलेगी। दुनिया के अधिकतर लोग आम खाना काफी पसंद करते हैं। अब तो आम से बने जूस और आइसक्रीम भी मार्केट में मिलने लगे हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि आम के अंदर गुठली भी होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाएंगे, जिसमें बिना गुठली वाला आम नजर आ रहा है।
बिना गुठली वाले आम का वीडियो वायरल (X)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप एक लड़की को देखेंगे जो एक आम को कट करती है। आम कटने के बाद उसमें कोई गुठली नजर नहीं आता। जबकि एक साधारण आम में गुठली होती है। दरअसल, ये कोई फेक वीडियो नहीं है। वीडियो में दिखने वाले आम का नाम महाचनोक है, जो थाईलैंड में उगाई जाने वाली आम की एक किस्म है। इसे ऑस्ट्रेलिया में भी उगाया जाता है।
बिना गुठली वाले आम का वीडियो वायरल
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही स्वादिष्ट आम लग रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये आम अपने मिठास और सुगंध के लिए जाना जाता है। बता दें, इस वीडियो को '@gunsnrosesgirl3' नाम के अकाउंट से शेयर किया है, जिस पर अब तक 4 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं।
