मुस्लिम देश में समुद्र के बीचों-बीच बसा है हिंदू मंदिर, 600 सालों से खतरनाक सांप करते हैं इसकी रखवाली!

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 11, 2022, 02:32 PM IST

Tanah Lot Hindu Temple: यह मंदिर आज भी पूरी तरह सुरक्षित है और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी विषैले सांपों की है। यह मंदिर इंडोनेशिया में है, जो समुद्र के बीचों-बीच एक ऊंची चट्टान पर बना हुआ है। बाली में सागर तट पर बने सात मंदिरों में से यह मंदिर एक है। इन्हें एक श्रृंखला के रूप में बनाया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुस्लिम देश में मौजूद है एक हिंदू मंदिर
  • 600 सालों से सांप करते हैं मंदिर की सुरक्षा
  • समुद्र के बीच में चट्टान पर मौजूद है मंदिर

Tanah Lot Hindu Temple: दुनिया के कई देशों में सदियों पुराने हिंदू मंदिर आज भी मौजूद हैं। कुछ मंदिर इतने रहस्यमयी हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। हम आपको आज एक ऐसे ही हिंदू मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 600 सालों से एक इस्लामिक देश में समंदर के बीचों-बीच मौजूद है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह मंदिर आज भी पूरी तरह सुरक्षित है और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी विषैले सांपों की है। यह मंदिर इंडोनेशिया में है, जो समुद्र के बीचों-बीच एक ऊंची चट्टान पर बना हुआ है।

mandir

तनाह लोत मंदिर (सोशल मीडिया)

इंडोनेशिया में मौजूद है हिंदू मंदिर

End of Feed