VIDEO: थाली में सजाकर कर्मचारियों को बांटे नोटों के बंडल, सूरत के व्यापारी ने दिया गजब का दिवाली बोनस

सूरत के एक व्यापारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को थाली में सजाकर नोटों के बंडल बोनस में दिए। उनका अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिवाली का त्योहार खुशियां बांटने और अपनों को उपहार देने का मौका होता है। इस दौरान कई कंपनियां और कारोबारी अपने कर्मचारियों को बोनस देकर उनकी मेहनत का सम्मान करते हैं लेकिन गुजरात के सूरत के एक व्यापारी ने दिवाली बोनस देने का ऐसा अनोखा तरीका अपनाया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल होने लगा।

Unique Diwali Bonus Video

दिवाली पर सूरत के एक व्यापारी ने अपने कर्मचारियों थाली में सजे नोटों के बंडल बांटे (Instagram/@timesnownavbharat)

थाली में सजाकर दिए नोटों के बंडल

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि व्यापारी अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस देते हुए दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि उसने कर्मचारियों को बोनस देने के लिए मिठाई के डिब्बे या लिफाफे का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि थाली में नोटों के बंडल सजाकर रखे। इसके बाद कर्मचारियों को एक-एक करके ये थालियां दी गईं। थाली में नोटों के बंडल देखकर कर्मचारी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। बोनस देने का यह अंदाज आम तरीकों से बिल्कुल अलग है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

End of Feed