Stunt Video: ऑटो से छपरी जैसा कर रहा था स्टंट, तभी साइकिल वाले टकराया और फिर, यूजर्स बोले - ऐसे लोगों का इलाज जरूरी

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक लड़का ऑटो रिक्शा से लटककर स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके चलते सड़क पर चलने वाला एक अनजान शख्स गिर जाता है और उसे काफी चोट भी आती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑटो रिक्शा से कर रहा था स्टंट
  • स्टंट के चलते गिरा अनजान शख्स
  • अनजान शख्स को आई काफी चोटें

Chapri Stunt Viral Video: दुनियाभर में काफी लोग ऐसे मिल जाएंगे, जिन्हें स्टंट करना बेहद पसंद होता है। लेकिन आजकल की युवा पीढ़ी स्टंटमैन बनने के चक्कर में छपरी बनना ज्यादा पसंद कर रही है। ऐसे कई सारे वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपको इस लड़के पर काफी गुस्सा आएगा और काफी सुनाने का भी मन करेगा।

stunt gone wrong

छपरीबाजी करने के चक्कर में गिरा अनजान शख्स (X)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का ऑटो को एक साइड से पकड़कर छपरीगिरी कर रहा है, जिसके चक्कर में एक अनजान शख्स गिर जाता है और उसे चोट आ जाती है। दरअसल, वह लड़का एक हाथ से ऑटो पकड़ कर दूसरा हाथ और पैर हवा में उछालता है तभी बगल से एक साइकिल वाला गुजर रहा होता है, जिसे उससे लड़कर गिर जाता है इस हादसे में उसे काफी चोट भी आती है लेकिन तब तक छपरीगिरी करने वाला लड़का ऑटो पर सवार होकर निकल जाता है।

End of Feed