Viral Video: बहुत पुरानी कहावत है शौक बीच चीज हैं। कई बार लोग शौक के चक्कर में ऐसा काम कर देते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। वहीं, कुछ शौक ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर भी आपको इस तरह के कई मामले देखने को मिल जाएंगे। इन दिनों पंजाब से एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जहां शौक के चक्कर में एक शख्स ने घर की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का निर्माण कर दिया। सुनकर भले ही आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। आलम ये है कि इस वीडियो की हर तरफ चर्चा हो रही है।
घर की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का निर्माण (तस्वीर साभार- PTI)
बताया जा रहा है कि यह मामला पंजाब के जालंधर स्थित किशपुर इलाके का है। जहां एक शख्स ने अपने घर की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी बना दिया है। गुरजीत सिंह मथारू नाम के शख्स ने इसे घर की चौथी मंजिल पर तैयार करवाया है। लोग इसे मिनी न्यूयॉर्क कहने लगे हैं। दरअसल, मथारू पिछले 26 सालों से न्यूयॉर्क में रह रहे हैं। लेकिन, अब उन्होंने वतन वापसी की है। उनका कहना है कि उन्होंने स्टैच्यू ऑफि लिबर्टी का इसलिए निर्माण करवाया है, क्योंकि, वे उस शहर की यादों को अपने साथ जोड़कर रख सके। इसका आकार भले ही छोटी हो, लेकिन दिखने में यह असली स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से मेल खाती है। आलम ये है कि यह लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित कर रही है। देखें वीडियो...
छत पर बना दिया स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी
वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए कन्फ्यूज हो गए होंगे। आलम ये है कि काफी दूर-दराज से लोग इस स्टैच्यूच को देखने आ रहे हैं। उसके साथ तस्वीर लें रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
