SRH चीयरलीडर्स को स्पेशल गिफ्ट देकर शख्स ने जीत लिया उनका दिल, फैन मोमेंट का Video हुआ वायरल

एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक SRH के फैन ने अपने इस काम से मैच में आई चीयरलीडर्स का दिल जीत लिया।

देश में जितनी तेज गर्मी पड़ रही है, उससे ज्यादा तेज लोगों में IPL का खुमार देखने को मिल रहा है। मैच देखने के लिए स्टेडियम में हर रोज हजारों दर्शकों की भीड़ इकट्ठी होती है। जहां हर कोई अपनी टीम को सपोर्ट करते दिखता है। वहीं IPL मैच में इंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाली चीयरलीडर्स भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खूब खींचती हैं और उन्हें बहुत लुभाती हैं। हाल में ऐसा ही एक फैन मोमेंट सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जहां सनराइजर्स हैदराबाद का मैच देखने आए एक शख्स और चीयरलीडर्स का प्यार भरा पल देखने को मिला। फिलहाल इस प्यारे से पल का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।

Video of a SRH Fan Gave a special Gift to cheerleaders

शख्स ने जीत लिया चीयरलीडर्स का दिल (X/@Cricket_live247)

ये भी पढ़ें:

शख्स ने अपने इस काम से जीत लिया चीयरलीडर्स का दिल

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स मैच देखने के लिए स्टेडियम में आया हुआ था। जहां वह धीरे-धीरे मैच देखते हुए चीयरलीडर्स के करीब पहुंच जाता है और चीयरलीडर्स को इशारा कर अपनी तरफ मिलने के लिए बुलाता है। चीयरलीडर्स भी उसे हाय करते हुए उससे अपना हाथ मिलाती हैं। फिर वह शख्स उन्हें एक-एक कर उनके हाथ में चॉकलेट रख देता है। जिसके बाद वह चीयरलीडर्स उसके इस स्पेशल गिफ्ट को बहुत ही प्यार से कबूल कर लेती हैं।

End of Feed