Video: गिलहरी को लगी थी भूख तो युवक ने खिला दिया कुरकुरे, फिर जो हुआ ऐसा कभी नहीं देखा होगा पहले

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 13, 2022, 04:08 PM IST

Viral Video: युवक के बुलाने पर गिलहरी दौड़कर उसके पास पहुंच जाती है। वह जंप करके उस बेंच पर चढ़ती है, जिस पर युवक बैठा होता है। शख्स के हाथ में उस समय मौके पर जो होता है, वही खिलाकर वह गिलहरी का पेट भर देता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स की दयालुता देखकर हार बैठेंगे दिल
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो
  • युवक ने गिलहरी को कुरकुरे खिलाकर मिटाई भूख

Viral Video: भूखे को खाना देना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।इसमें एक युवक भूख से तड़पती गिलहरी को कुरकुरे खिलाता हुआ नजर आ रहा है। यह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो देखकर कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि शख्स ने उस समय मौके पर जो हाथ में था, वही खिलाकर गिलहरी का पेट भरा है। वीडियो किसी पार्क का है। आप देख सकते हैं कि एक युवक पार्क में किसी बेंच पर बैठकर कुरकुरे खा रहा होता है।

kurkure

गिलहरी का वीडियो

भूख से तड़पती दिखी गिलहरी

जब युवक कुरकुरे खा रहा होता है तो उसे वहीं पर एक गिलहरी भूख से तड़पती नजर आती है। यह देखकर युवक समझ जाता है कि उसे भूख लगी है। इसके बाद वह कुरकुरे दिखाकर गिलहरी को अपनी तरफ बुलाता है। आप देख सकते हैं कि युवक के बुलाने पर गिलहरी दौड़कर उसके पास पहुंच जाती है। वह जंप करके उस बेंच पर चढ़ती है, जिस पर युवक बैठा होता है। इसके बाद युवक पैकेट में से एक कुरकुरे निकालकर गिलहरी को खिलाता है। यह देखने में बहुत ही प्यारा लगता है। देखें वीडियो-

End of Feed