Viral Video: मार्वल सुपरहीरो स्पाइडर-मैन (Spider Man Video) को आपने फिल्मों में बहुमंजिला इमारतों के बीच जाले फेंकते और दुनिया को बचाते देखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने स्पाइडर-मैन को शहर के चौराहे पर खड़े होकर ट्रैफिक रोकते और गाड़ियों को रास्ता देते देखा है? कोलकाता से एक ऐसा ही चौंकाने वाला और मनोरंजक वीडियो सामने आया है,जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
स्पाइडरमैन का अनोखा अवतार (तस्वीर साभार- @matiyabruz_ka_spiderman)
ये भी पढ़ें - Viral Video: मासूम हाथों का कमाल! छोटे से बच्चे ने बनाई भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक प्रतिमा, कला देख लोग कर रहे तारीफ
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति पूरे स्पाइडर-मैन के कॉमिक सूट और मास्क में नजर आ रहा है। वह कोलकाता पुलिस के बैरिकेड्स के पास पूरी जिम्मेदारी से खड़ा होकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तरह इशारे कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपनी बाहें फैलाकर बाइक, कार और कोलकाता की प्रसिद्ध नीली-पीली बसों को बारी-बारी से रोक रहा है और पास करा रहा है। वीडियो की सबसे मजेदार बात यह है कि चौराहे पर एक नहीं बल्कि दो स्पाइडर-मैन मौजूद हैं। जहां एक स्पाइडर-मैन बीच सड़क पर उतरकर गाड़ियां संभाल रहा है। वहीं, दूसरा स्पाइडर-मैन ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेड के पास खड़ा होकर पूरा नजारा देख रहा है। सड़क से गुजर रहे बाइक सवार और राहगीर इस अजीब और मजेदार दृश्य को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। देखें वीडियो...
'स्पाइडर मैन' का अनोखा अवतार
वीडियो देखकर पहली नजर में आप भी चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि आखिर ये क्या माजरा है? इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को matiyabruz_ka_spiderman नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ
यूजर्स का कहना है कि न्यूयॉर्क में काम न मिलने के बाद अब स्पाइडर-मैन भारत में ट्रैफिक कंट्रोल की नौकरी कर रहा है। सड़क सुरक्षा और मनोरंजन का यह अनोखा संगम लोगों को खूब पसंद आ रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
