Sonipat University Suitcase Dating: हरियाणा में सोनीपत के स्थित एक यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक दिलचस्प और मजेदार मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ने अपनी प्रेमिका को सूटकेस में छिपाकर लड़कों के हॉस्टल में ले जाने की कोशिश की। छात्र की यह योजना उस समय ध्वस्त हो गई, जब हॉस्टल के सुरक्षाकर्मियों ने सूटकेस की जांच की और इसके अंदर छिपी लड़की को पकड़ लिया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग इसे देखकर हंसने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। छात्र की इस हरकत को देखकर ऐसा लगता है जैसे उसने रोमांस के लिए एक नई 'सूटकेस डेटिंग' ट्रेंड शुरू करने की कोशिश की है!
प्रेमिका को सूटकेस में छिपाकर ले गया हॉस्टल (X)
वीडियो में जब सुरक्षाकर्मी सूटकेस खोलते हैं तो वहां छिपी लड़की की चीखें सुनकर सभी चौंक जाते हैं। सोचिए, जब सूटकेस बंप पर टकराया और गार्ड को आवाज सुनाई दी, तो उस लड़की की स्थिति कितनी हास्यापद रही होगी! शायद वो सोच रही थी कि कब तक इस सूटकेस में बैठकर वेट करना पड़ेंगे। जब वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार टिप्पणियों की बाढ़ आ गई। बता दें, इस वीडियो को एक्स पर @TheSquind नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर एक यूजर ने तो यह भी लिखा कि इस स्थिति को देखकर 'सूटकेस में बैठी प्रेमिका' और 'सूटकेस खोलते प्रेमी' को मीम मटेरियल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाना चाहिए!
प्रेमिका को सूटकेस में छिपाकर ले गया हॉस्टल
हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन यह देखकर निश्चित रूप से सभी मुस्कुराए होंगे कि प्यार में पागल लोग कभी-कभी कितने अजीब तरीकों से अपने प्यार को व्यक्त करने की कोशिश करते हैं। इस घटना ने साबित कर दिया कि अगर प्यार सच्चा है, तो व्यक्ति सूटकेस में छिपने का भी साहस कर सकता है। लेकिन क्या यह सब मजेदार है या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा! आशा है कि इस छात्र को अगली बार अपनी प्रेमिका को रिसोर्ट या पिकनिक पर ले जाने का कोई बेहतर और सुरक्षित तरीका सूझेगा!
