Viral Video: 5-स्टार होटल में फ्री में नाश्ता करने पहुंची थी इन्फ्लुएंसर, खाने के बाद हुआ ऐसा कांड यूजर्स बोले - अच्छा सबक सिखाया

इंस्टाग्राम पर एक इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फ्री में नाश्ता करने के लिए फाइव स्टार होटल में गई थी। इसके लिए उसने एक तरकीब लगाई लेकिन बाहर निकलते समय उसका पोपट हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • फ्री में नाश्ता करने पहुंची थी इन्फ्लुएंसर
  • खाने के बाद होटल वालों ने रोका
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Eat Free Breakfast In Five Star Hotel: सोशल मीडिया का जमाना चल रहा है। ऐसे में इन्फ्लुएंसर कहीं भी पहुंच जाते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें आप एक इन्फ्लुएंसर को फाइव स्टार होटल में ब्रेकफास्ट करते देख सकते हैं। लेकिन ब्रेकफास्ट करने के बाद उसके साथ ऐसा कांड होता है, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होगा।

Eat Free Breakfast In Five Star Hotel

फ्री में नाश्ता करने पहुंची इन्फ्लुएंसर (Instagram)

दरअसल, इनफ्लुएंसर फाइव स्टार होटल में फ्री में ब्रेकफास्ट करने के लिए पहुंचती है। इसके लिए वह नाइट सूट पहनती है ताकि होटल वालों को लगे कि वह होटल के किसी कमरे में ठहरी हुई है। इसके बाद वह काउंटर पर जाती है और गलत रूम नंबर बताकर ब्रेकफास्ट ऑर्डर करती है। ब्रेकफास्ट आने के बाद वह उसे खाती है और तभी काउंटर कमरे में ठहरने वाला असली शख्स आ जाता है। ऐसे में उसकी पोल खुल जाती है और होटल वाले उसे बिल थमा देते हैं। इसके बाद उसे बिल चुकाना पड़ता है, जो 3658 रुपए का था।

End of Feed