फ्रिज का दरवाजा खोलते ही उड़े होश! रबर पैकिंग के बीच मेहमान बनकर बैठा थे 'नाग देवता', देखें शॉकिंग VIDEO

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप फ्रिज के दरवाजे के किनारे लगी रबर की दरार में छिपा हुआ नजर आ रहा है। गनीमत रही कि किसी की नजर उस पर पड़ गई और बड़ा हादसा होने से टल गया।

Viral Video: अक्सर कहा जाता है कि 'सावधानी हटी, दुर्घटना घटी', यह कहावत हाल ही में सामने आए एक हैरान कर देने वाले मामले पर पूरी तरह सटीक बैठती है। हम रोजमर्रा की जिंदगी में अपने घरों में मौजूद फ्रिज का इस्तेमाल बिना सोचे-समझे कई बार करते हैं। लेकिन जरा सोचिए, अगर आप पानी की बोतल या खाना निकालने के लिए फ्रिज का हैंडल पकड़ें और वहां पहले से ही एक सांप घात लगाकर बैठा हो? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी पसीने छूट जाएंगे।

viral video

फ्रिज के दरवाजे में छिपा था सांप (तस्वीर साभार- @rickychandrasanekman)

End of Feed