Naag Nagin Romance Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में नाग-नागिन ( Naag Nagin Video) का एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, पेड़ पर जिस तरह नाग-नागिन (Naag Nagin Romance) ने रोमांस किया उसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। आलम ये है कि यह वीडियो (Snake Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग वीडियो (Trending Video) पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
नाग-नागिन का रोमांस (तस्वीर साभार - इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Amazing Video: कुल्हाड़ी से भी तेज धार! अपनी चोंच से लकड़ी चीर देता है यह पक्षी, नजारा देख सन्न रह जाएंगे
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको सांपों के भी एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के पीसने तक छूट जाते हैं। वहीं, कई वीडियो रोमांचित करने वाले होते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक साथ कई नाग-नागिन रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। वीडियो में आप देख सकते हैं एक पेड़ पर कई सारे नाग-नागिन मौजूद हैं। इतना ही नहीं सब एक-दूसरे से लिपटकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिस तरह नाग-नागिन का रोमांस चल रहा है, उसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। तो आप भी पहले इस मजेदार वीडियो का आनंद उठाएं।
नाग-नागिन का हाहाकारी रोमांस
नाग-नागिन का रोमांस देखकर आप भी सकते में पड़ गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'maddymadhuc' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, सैकड़ों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि नाग-नागिन ने तो गदर मचा दिया। कुछ का कहना है कि क्या हाहाकारी रोमांस है भाई। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
