वायरल न्यूज़

Viral Video: मस्त होकर गहरी नींद में सोए थे चाचा, तभी आकर लिपट गया सांप, फिर हुआ ऐसा खेल...

snake viral video: सोशल मीडिया पर सांप का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह जाएंगे।

Image

बुजुर्ग के साथ हो गया खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बुजुर्ग से लिपट गया सांप
  • नजारा देखकर चौंक गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ मामले तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी (Funny Video) छूट जाती है। वहीं, कुछ नजारे काफी हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की हवा टाइट हो जाती है। जबकि, कुछ काफी क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Today Trending Video) शामिल होते हैं। इसी कड़ी में एक और मजेदार वीडियो (Snake Video) सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएंगे। इतना ही नहीं एक पल के लिए हैरान भी हो जाएंगे।

आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों की हवा टाइट हो जाती है। लिहाजा, लोग सांप से दूरी बनाकर ही रखते हैं। लेकिन, जरा सोचिए अगर वही सांप किसी से लिपट जाए, तो उसकी क्या हालत होगी। जाहिर सी बात है जीते जी उसकी जान निकल जाएगी। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बुजुर्ग आदमी आराम से गहरी नींद में सो रहा है। देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो घोड़े बेचकर सो रहा है। अचानक एक सांप उससे लिपट जाता है। इसके बावजूद बुजुर्ग को कुछ अहसास नहीं होता है। तभी एक महिला वहां पहुंच जाती है और सांप को बुजुर्ग के साथ लिपटा देख घबरा जाती है। किसी तरह वो बुजुर्ग को उठाती है। बुजुर्ग जैसे ही सांप को देखता है उसके तोते उड़ जाते हैं। उसके बाद क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

बुजुर्ग के साथ हो गया खेल

वीडियो देखकर आप भी दंग रह गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'rafiqcomedyshow' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बुजुर्ग की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया। कुछ का कहना है कि चचा के साथ तो खेल हो गया। कुछ का कहना है कि भाई नजारा देखकर दिन बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article