VIDEO: ट्रेन के एसी कोच में सांप की दहशत, जांच में निकला रबर का खिलौना

ट्रेन के एसी कोच में सांप निकलने की खबर से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गई। जब रेलवे प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी लोगों को चौंका दिया।

राजस्थान के कोटा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रेन के एसी कोच में सांप होने की सूचना मिली। यह मामला दयोदय एक्सप्रेस का है, जो जयपुर से जबलपुर की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन में करीब दो घंटे तक सांप की दहशत से यात्रियों में डर का माहौल बना रहा। आखिरकार जब सांप की सूचना मिली और कोच की जांच की गई तो चौंका देने वाली सच्चाई सामने आई। पूरे मामले का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्रेन के एसी कोच में निकले सांप की खबर से मचा हड़कंप

ट्रेन के एसी कोच में निकले सांप की खबर से मचा हड़कंप (टाइम्स नाउ डिजिटल)

सांप की खबर से कोच में फैली दहशत

यह घटना तब सामने आई जब एसी कोच में यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों ने अपनी सीट के नीचे सांप जैसी चीज देखी। देखते ही देखते यह खबर पूरे कोच में फैल गई। सांप की खबर सुनते ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। सांप का पता चलते ही यात्री अपनी सीट छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। ऐसे में कुछ लोगों ने कोच में सांप के होने की जानकारी तुरंत रेलवे प्रशासन को दी।

End of Feed