Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स कैंची से अंडों को फोड़कर मगरमच्छ के बच्चों को निकालता दिख रहा है। वीडियो ने यूजर्स को हैरत में डाल दिया है। आप देख पाएंगे कि मगरमच्छ के अंडों से छोटे-छोटे बच्चे निकालकर शख्स उन्हें एक टब में रखता दिख रहा है। वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। कुछ लोगों को वीडियो रोमांचक लग रहा है।
मगरमच्छ के अंडे (एक्स-@Sheetal2242)
ये भी पढ़ें- Eye Test: चटोरों के चाचा भी नहीं ढूंढ पाए, असली भुक्खड़ों को ही दिखेगा चाऊमीन की भीड़ में बर्गर
रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वीडियो की शुरुआत में आप देख पाएंगे कि एक शख्स ने अपने हाथ में एक अंडा पकड़ा हुआ है। वहीं दूसरे हाथ में उसने कैंची पकड़ी हुई है। आप देख पाएंगे कि शख्स इसी कैंची से अंडे को फोड़ता है। देखते ही देखते अंडे के अंदर से मगरमच्छ का बच्चा निकल आता है। इसके बाद शख्स उस मगरमच्छ के बच्चे को टब में डाल देता है। आप देख पाएंगे कि टब में पहले से ही कई मगरमच्छ के बच्चे पड़े हुए हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि मगरमच्छ के बच्चे छोटी छिपकलियों की तरह लग रहे हैं। इन नन्हे मगरमच्छों की हरकत आपको काफी काफी प्यारी लग सकती है। आप देख पाएंगे कि शख्स बड़ी ही सावधानी से मगरमच्छ के अंडों को फोड़ता है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो एक्स पर @Sheetal2242 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
