पहले पिज्जा में थूकता, फिर कस्टमर को करता था सर्व,नोएडा से सामने आया चौंकाने वाला नजारा, CCTV वीडियो वायरल

CCTV VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर नोएडा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक दुकानदार पिज्जे में थूक कर उसे तैयार कर रहा था। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

CCTV VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। इसी कड़ी में नोएडा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हाहाकार मचा दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक दुकानदार पिज्जा में थूककर उसे ग्राहक को सर्व करता था। यह पूरा मामला CCTV में कैद हो गया और अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी भड़के हुए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

कभी रोटी में थूकने का वीडियो, तो कभी गन्ने के जूस में थूक मिलाने का वीडियो वायरल हुआ था। इन खबरों ने काफी बवाल भी काटा था। वहीं, अब फिज्जा में थूकने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र स्थित चौड़ा गांव के पास पिज्जा हंट नाम की दुकान से काफी चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पिज्जा में थूककर उसे तैयार कर रहा था। जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं किस तरह वह यह अजीब हरकत कर रहा है। लेकिन, यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देखें वीडियो...

End of Feed