Girls Making Reel in Flood: देश के कई हिस्सों में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। इस वजह से ज्यादातर शहर बाढ़ के कहर से जूझ रहे हैं। पहाड़ी राज्यों में तो भारी बारिश से तबाही मची हुई है और तबाही का मंजर देख लोगों की हालत खराब हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी आसमानी आफत से बच नहीं पाई हौ। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में बाढ़ सी स्थिति बन गई है और लोगों के घर-मकान डूब रहे हैं। इसके बाद भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है।
बाढ़ में रील्स बनाती लड़कियां (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर भड़क उठे लोग
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग भड़क उठे हैं। वीडियो दो लड़कियों से जुड़ा हुआ है। यह लड़कियां आफत की बाढ़ में भी रील्स बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर लोगों का माथा खराब हो गया है। गुस्से में आए लोगों ने लड़कियों को उल्टा-सीधा कहना शुरू कर दिया है। आप देख सकते हैं कि उसी जगह एक तरफ लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। वहीं दो लड़कियां इसी बाढ़ के पानी में रील्स बना रही हैं। देखें वीडियो-
आपको वीडियो में तीन लड़कियां नजर आ रही होंगी। इसमें से दो लड़कियां पानी के बीचो-बीच पहुंचकर डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं, तीसरी लड़की फोन में उनका रील्स रिकॉर्ड कर रही है। रील्स रिकॉर्ड करने वाली लड़की के एक हाथ में छाता नजर आ रहा है और दूसरे हाथ में उसने मोबाइल पकड़ा हुआ है। इस दौरान पानी का बहाव काफी तेज दिख रहा है। अगर लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता तो वह पानी में बह भी सकती थी। इसके बावजूद उसे रील्स बनाना ज्यादा जरूरी लग रहा है। जहां पर लड़कियां रील्स बना रही हैं, वहीं से थोड़ी दूरी पर लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। लड़कियों का तमाशा देख लोग हैरान नजर आ रहे हैं।
