Shocking Video: AC रिपेयर करने आए मैकेनिक ने जब हटाया उसका कवर, अंदर का नजारा देख हिल गए लोग

सोशल मीडिया पर AC रिपेयरिंग का एक वीडियो इन दिनों खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मैकेनिक ने AC यूनिट के अंदर का जो हाल दिखाया, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए।

Shocking Video: सर्दियों के दिनों में लोग AC को बंद करके छोड़ देते हैं। जब गर्मी आती है तो वे उसकी रिपेयरिंग और साफ-सफाई कराते हैं। कुछ इसी तरह गर्मी आने पर एक घर के मालिक ने अपने AC को रिपेयर कराने का सोचा। उसने AC की साफ-सफाई और रिपेयरिंग के लिए मैकेनिक को बुलाया। काम शुरू हुआ, मगर जब मैकेनिक ने AC साफ करने के लिए जैसे ही उस AC यूनिट का कवर हटाया, अंदर का नजारा देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। इस पूरे मंजर का वीडियो AC रिपेयर करने वाले ने मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Shocking video of AC Repairing

AC बनाने वाले ने शेयर किया यह वीडियो, एसी के अंदर का हाल देख सिहर उठे लोग (X/@ChapraZila)

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स AC यूनिट को खोल रहा है। दीवार पर लगा स्प्लिट AC देखने में तो वैसे बहुत ही नॉर्मल लग रहा है। उसे देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि इस AC को मैकेनिक की जरूरत पड़ेगी, लेकिन जब मैकेनिक ने उस AC यूनिट का कवर हटाया है तो अंदर का हाल देखकर लोगों के पैरों तले जमीन सरक गई। दरअसल, उस AC यूनिट के अंदर एक चूहे ने अपना घर बना लिया था और उसने AC का हाल किसी कबाड़ की तरह कर दिया था। आप देख सकते हैं कि AC यूनिट के अंदर धूल-मिट्टी और कचरा जमा हुआ है। साथ ही अंदर ड्रेन पाइप में एक चूहा छुपकर बैठा हुआ है।

End of Feed