Viral Video: अगर आपने कभी आम का पेड़ देखा होगा तो आपको गुच्छे में आम जरूर दिखाई दिए होंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग ऑटो में आम के गुच्छे की ही तरह लदे नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं। जिस ऑटो में मुश्किल से 5-6 लोग बैठ पाते हैं। उस ऑटो में 50 से ज्यादा लोग लटके नजर आ रहे हैं। यह नजारा देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो मध्य प्रदेश से सामने आया है।
ऑटो वीडियो (ट्विटर)
आम के गुच्छे की तरह लदी सवारियां
मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले से इस हैरान कर देने वाले वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ऑटो में 50 से ज्यादा सवारियां लदी हुई हैं। आप देख सकते हैं कि ऑटो में क्या अंदर- क्या बाहर.. ऊपर, नीचे हर जगह सिर्फ सवारियां ही दिख रही हैं। आपको ऑटो की बॉडी तो नजर ही नहीं आएगी। सिर्फ पहिए ही दिखाई देंगे। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया है। फिलहाल, वीडियो दीवाली के समय का बताया जा रहा है। देखें वीडियो-
सवारियां हैं या पेड़ में लगा आम का गुच्छा..एक ऑटो में 50 सवारियां..मध्यप्रदेश के आलीराजपुर का वीडियो t.co/y5Pr8ZuBlr
— ANI (@ANI) Dec 10, 2022
आलीराजपुर के जोबट इलाके में वैसे भी ऑटो में सीट से ज्यादा सवारियां बैठी दिखती हैं, लेकिन यह नजारा बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला है। सोचकर ही हैरानी होती है कि एक ऑटो में 50 से ज्यादा लोग कैसे लटक सकते हैं। बताया जा रहा है कि लोग मेला देखकर जोबट से अपने गांव बिलासा जाने के लिए ऑटो पर लटके थे। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
