Viral Video: आज कल के युवाओं में स्टंट (Stunt Video) को लेकर काफी क्रेज है। कुछ लोग तो ऐसे-ऐसे खतरनाक स्टंट करते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। कई बार तो स्टंटबाजी के चक्कर में लोग अपनी जान तक गंवा देते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी स्टंटबाजी के एक से एक हाहाकारी वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार तो स्टंटबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होती है। वहीं, कुछ लोग सोशल मीडिया पर भौकाल मचाने के लिए हाहाकारी स्टंट करते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। वीडियो में दो युवक बाइक पर बैठकर उसे नागिन की तरह लहरा रहे थे। लेकिन, उनके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे।
खतरनाक बाइक स्टंट (तस्वीर साभार- @uttarakhandcops)
ये भी पढ़ें - रोहित शेट्टी की फिल्म नहीं, असली रोड एक्सीडेंट है ये, तीन कारें टकराईं, एक पहुंच गई दूसरी के ऊपर, Video ने सबको चौंकाया
आप सबने कई लोगों को स्टंट करते हुए देखा होगा। खासकर, ज्यादातर लोग बाइक से एक से एक खतरनाक स्टंट करते रहते हैं। इतना ही नहीं बाइक स्टंट के कई हाहाकारी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दो युवक बाइक पर बैठकर उसे लहराते हुए ले रहे हैं। देखकर ऐसा लगता है जैसे बाइक नहीं बल्कि सांप हो। लेकिन, अगले ही दोनों बीच सड़क ऐसे गिरते हैं, जिससे सारी स्टंटबाजी निकल जाती है। देखें वीडियो...
जानलेवा स्टंट
इस हाहाकारी स्टंट को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। एक्स पर इस वीडियो को उत्तराखंड पुलिस ने '@uttarakhandcops' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। इतना ही नहीं वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा है- दोस्ती तोड़ेंगे नहीं... पर हड्डियां तुड़वाने का पूरा इंतज़ाम कर लिया!ऐसे जानलेवा स्टंट कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
