Amazing: मात्र 8 रुपये में शाही पनीर.. 5 में दाल मखनी, पहले सिर्फ इतने में मिल जाती थी भरपेट थाली

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 24, 2023, 06:10 PM IST

Restaurant Bill of 1985: साल 1985 में यानि आज से 38 साल पहले खाना इतना सस्ता मिलता था, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तब शाही पनीर मात्र 8 रुपये में ही मिल जाती थी। वहीं दाल मखनी के लिए सिर्फ 5 रुपये लिए जाता था।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1985 का बिल हुआ वायरल
  • 5 रुपये में मिलती थी दाल मखनी
  • मात्र 70 पैसे में मिल जाती थी रोटी

Restaurant Bill of 1985: आज अगर किसी ठीक-ठाक रेस्टोरेंट में खाना खाने जाइए तो 1000 रुपये से कम का बिल नहीं बनता है। वहीं अगर किसी 5 स्टार होटल में खाना खाने पहुंच गए हैं तो बिल का पूछिए ही मत। कई-कई फाइव स्टार होटलों में तो एक कप चाय भी हजारों रुपये की मिलती है। वहीं साल 1985 में यानि आज से 38 साल पहले खाना इतना सस्ता मिलता था, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि तब शाही पनीर मात्र 8 रुपये में ही मिल जाती थी।

dal paneer

1985 का बिल (सोशल मीडिया)

मात्र 8 रुपये में शाही पनीर

End of Feed