Bride Groom Video: शादी-ब्याह से जुड़े ढेरों हर रोज सोशल मीडिया में शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ सामान्य होते हैं। मगर इनमें कुछ इतने मजेदार भी होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो लोगों को खूब पसंद आया है। वायरल वीडियो विवाह से जुड़ा है जिसमें दूल्हा सालियों को जूता चुराने नहीं देता है। सालियां जूता चुराने आतीं इससे पहले ही दूल्हा अलर्ट हो गया और जूते पहने ही रखता है। मगर बेचारे की ये चालाकी बिल्कुल काम नहीं आई। सालियां आई तो बेचारे से जूता ही लूटकर फरार हो गई।
जूता चुराई की रस्म से जुड़ा ये वीडियो देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। (Photo/Instagram)
दूल्हे से लूट लिया गया जूता
जूता चुराई की जगह जूता 'लूटने' का ये मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें देखेंगे दूल्हा-दुल्हन दोनों एक-दूसरे के सामने खड़े हैं। फ्रेम में ये नजारा बेहद खास नजर आता है। मगर तभी सालियों का झुंड आ धमका। उन्होंने दूल्हे से जबरन दूल्हा छीनना शुरू कर दिया। इधर दूल्हा जूता ना देने की पूरी कोशिश करता है। मगर बेचारा आखिर में हार गया और सालियों का झुंड जूता लेकर चला जाता है। हालांकि फ्रेम में ये नजारा बेहद मजेदार लगता है।
यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
मालूम हो जूता चुराई की रस्म से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर sgpranchi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
