हाल में ही सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। वायरल हो रहा यह वीडियो एक स्कूल के प्यून के लास्ट डे का है, जिसमें वे अपनी नौकरी के 38 साल बाद लास्ट टाइम घंटी बजाते नजर आ रहे हैं। प्यून अंकल के रिटायरमेंट से पहले उनके लास्ट डे पर पूरे स्कूल के छात्र एक जगह इकट्ठा हुए हैं ताकि वे अपने प्यून अंकल को फेयरवेल दे सकें।
ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अमीकुट्टी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो की हैं। (Instagram/@amikutty_)
लास्ट टाइम स्कूल की घंटी बजाते नजर आए प्यून अंकल
वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकल आखिरी बार स्कूल की घंटी बजाने के लिए खड़े हैं और वे समय देख रहे हैं कि जैसे ही समय होगा वे अपनी नौकरी में सबसे आखिरी बार स्कूल की घंटी बजाएंगे। छात्र भी उनके आस-पास खड़े होकर उनके घंटी बजाने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही वक्त होता है, प्यून अंकल लास्ट टाइम स्कूल की घंटी बजाते हैं और अपनी सेवा को समाप्त करते हैं। इस मौके पर स्कूल के छात्र अंकल के लिए तालियां बजाते हैं और उनकी जयकार लगाने लगते हैं।
इस मौके को छात्रों ने बनाया बेहद ही खास
प्यून अंकल के फेयरवेल का यह वीडियो सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस भावुक वीडियो को इंस्टाग्राम पर @amikutty_ नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और 26 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "38 साल बाद, दास अंकल ने अपनी आखिरी घंटी बजाई। वह व्यक्ति, जिसने कॉटन्स स्कूल की हर सुबह और हर याद को खास बनाया। उनकी मुस्कान, उनका शांत समर्पण और उनकी मौजूदगी स्कूल की धड़कन थी। आज, उनकी आखिरी घंटी के साथ, हम उन्हें सलाम करते हैं।"
वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न सिर्फ स्कूल के छात्रों और स्टाफ को, बल्कि सोशल मीडिया पर लाखों यूजर्स को भावुक कर दिया। वीडियो पर लोग भाव विभोर होते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मैं इस स्कूल में नहीं पढ़ा, फिर भी यह देखकर मेरी आंखें नम हो गईं।" दूसरे यूजर ने स्कूल की तारीफ करते हुए कहा, "स्कूल को बधाई कि उन्होंने दास अंकल की सेवानिवृत्ति को इतने सम्मानजनक तरीके से मनाया, वरना वह चुपचाप चले जाते।"
वीडियो पर लोगों ने किए भावुक कमेंट्स
तीसरे यूजर ने गहरी भावना के साथ लिखा, "वह दशकों तक इस स्कूल की धड़कन रहे। उनकी हर घंटी एक वादा थी कि समय सुरक्षित बीतेगा। उन्होंने सिर्फ घंटी नहीं बजाई, बल्कि अपना समय सभी को समर्पित किया। अब उनकी अंतिम घंटी बज चुकी है, और यह उनकी शांति का समय है। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूँ, डैड।" एक अन्य पूर्व छात्र ने अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा, "मैंने उन्हें कितनी बार घंटी बजाने के लिए परेशान किया, लेकिन वह हमेशा मुस्कुराते हुए मेरी शरारतों को सहन करते थे। उन्हें आखिरी बार घंटी बजाते देख मेरा दिल भर आया। उन पुराने दिनों की बहुत याद आती है।"
