राखी से पहले वायरल हो रहे इस Video ने सबको कर दिया इमोशनल, देख भर आएंगी आपकी आंखें

एक स्कूल की बच्ची ने अनजान शख्स की कलाई पर राखी बांधी। जिसके बाद भाई ने बच्ची को सुरक्षा के लिए छड़ी दी। भाई-बहन के इस अनोखे रिश्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रिश्तों की खूबसूरती हमेशा खून के रिश्तों में ही नहीं होती। कई बार अनजान लोगों के बीच भी ऐसा अपनापन देखने को मिलता है, जो दिल को छू जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही घटना का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों की आंखें नम हो जा रही हैं। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने अपने हाथ पर राखी बंधवाने की इच्छा जताई लेकिन मानसिक रूप से परेशान इस व्यक्ति को देख सब उसके पास आने से डर रहे थे। तभी एक स्कूल की बच्ची ने हिम्मत दिखाई और उसके पास आकर उसके हाथ पर राखी बांध दी।

Video Of school girl ties rakhi to stranger

अनजान शख्स की कलाई पर राखी बांधती स्कूली छात्रा (X/@magadh_updates)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति को स्कूली छात्रा ने बांधी राखी

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को देख ऐसा लग रहा है जैसे वह व्यक्ति राखी के त्योहार पर अपनी बहन का इंतजार कर रहा हो और वह चाहता था कि कोई बहन उसके हाथ पर भी राखी बांध दे लेकिन उसकी ऐसी मानसिक स्थिति को देख किसी को उसके पास जाना सही नहीं लगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह व्यक्ति अपने एक हाथ में राखी लिए हुए है और अपना दूसरा हाथ रक्षा सूत्र बंधवाने के लिए बढ़ा रहा है। मगर उसे देखकर वहां मौजूद लोग डर गए और उससे दूर भागने लगे। एक स्कूल की बच्ची भी पहले तो उसे देखकर डर जाती है लेकिन बाद में वह हिम्मत करके उसके पास आती है और उसके हाथ में वह रक्षा सूत्र बांध देती है। जब लड़की उस मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को राखी बांध देती है तो वह शख्स उसके झुककर उसके पैरों को छूता है और अंत में उसे तोहफे के तौर पर अपने हाथ में ली हुई छड़ी को उसे थमा देता है। ताकि उसकी बहन इस डंडे से अपनी सुरक्षा कर सके। इस वीडियो को देख लोगों का दिल भर आया।

End of Feed