'इस पर बैठना मतलब मौत को छूकर वापस आना', रोलर कोस्टर का यह Video देख धुकधुक करने लगेगा दिल

Roller Coaster Viral Video: हाल में सोशल मीडिया पर एक रोलर कोस्टर का वीडियो चारों तरफ छाया हुआ है। जिसे देख लोगों के दिल की धड़कनें तेज हो गईं।

रोमांच क्या होता है? यह जानना है तो आपको एक बार रोलर कोस्टर का अनुभव जरूर लेना चाहिए। रोलर कोस्टर पर जो रोमांच महसूस होता है वह जीवन की गहराइयों को भी समझने में मदद करता है। रोलर कोस्टर पर बैठने के बाद लोगों का दिल तेजी से धड़कता है। कई लोगों के लिए तो रोलर कोस्टर पर बैठने का अनुभव थोड़ा डरावना भी होता है। वहीं जिन लोगों को रोमांच पसंद होता है, उन्हें रोलर कोस्टर अच्छा भी लगता है। मगर हाल में जिस रोलर कोस्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उस पर बैठने के बाद किसी की भी जान हलक में आ जाएगी।

Scariest oblivion black hole roller coaster gardaland viral video

इस रोलर कोस्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया (X/@awkwardgoogle)

ये भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पर छाया यह रोलर कोस्टर

वायरल वीडियो (Viral Video) में इस रोलर कोस्टर की ऊंचाई और उतार-चढ़ाव देखने के बाद एक बात तो तय है कि इस पर बैठने के बाद दिल की धड़कने तेज हो जाएंगी। वीडियो में दिखता है कि इस रोलर कोस्टर की राइड धीरे-धीरे लोगों को करीब 43 मीटर (लगभग 140 फीट) की ऊंचाई पर ले जाती है। इस वक्त तक तो सब कुछ सामान्य लगता है लेकिन असली डर तब शुरू होता है जब राइड अचानक फ्री फॉल पर आती है। इसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे इसमें बैठने वाला इंसान ना जाने कब बाहर निकलकर नीचे गिर पड़ेगा। इस एक पल को राइड में बैठे लोगों को खुद को सीधे नीचे गिरने का एहसास होता है, कुछ सेकंड के लिए सब कुछ रुक सा जाता है। लोगों के दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं और फिर अचानक राइड जब ऊपर की ओर उठती है, तब लोगों को सांस में सांस आती है।

End of Feed