Sasur Bahu Love: अपने ससुर पर मर मिटी 21 साल की बहू, फिर दोनों ने जो किया जानकर शर्म आ जाएगी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 6, 2023, 10:24 AM IST

Sasur Bahu Love: बूंदी जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिलोर गांव के रहने वाले पवन वैरागी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पवन ने शिकायत में बताया कि उनकी छह माह की बेटी को छोड़कर उनकी पत्नी उनके पिता के साथ फरार हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ससुर के साथ भागी बहू
  • बेटे के बाइक से बहू के भगाया
  • राजस्थान से आया मामला

Sasur Bahu Love: राजस्थान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बूंदी जिले में एक बहू का दिल अपने ससुर पर आ गया। इसके बाद दोनों बाइक से भाग निकले। जब बेटे को अपने पत्नी और पिता की करतूत का पता चला तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पति का आरोप है कि पुलिस भी उसकी जांच गंभीरता से नहीं ले रही। पति ने पुलिस से अपनी पत्नी और अपने पिता की तलाश करने की गुहार लगाई है।

sasur

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

बहू को लेकर भागा ससुर

रिपोर्ट के अनुसार, बूंदी जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिलोर गांव के रहने वाले पवन वैरागी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, उसके पिता रमेश वैरागी उसकी पत्नी को भगा ले गए हैं। पवन ने शिकायत में बताया कि उनकी छह माह की बेटी को छोड़कर उनकी पत्नी उनके पिता के साथ फरार हो गई है। पवन के अनुसार, उसके पिता उसी की बाइक चुराकर बहू को भगा ले गए हैं। पवन ने बताया कि पहले भी उनके पिता गलत-सलत हरकतें करते थे। वहीं उनकी पत्नी सीधे स्वभाव की है।

End of Feed