सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो (Video) सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हंसने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर हो जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स सड़क पर बने पानी से भरे गड्ढे में मच्छरदानी लगाकर आराम से सोता नजर आ रहा है। शख्स का यह अनोखा अंदाज देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर मजे भी ले रहे हैं।
सड़क पर पानी भरे गड्ढे में आराम से सोते दिखा शख्स (X/@Thebihar_in)
पानी से भरे गड्ढे में आराम से सोते दिखा शख्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर बारिश का पानी जमा है। सड़क के बीचों-बीच बने बड़े गड्ढे में पानी भरा हुआ है। आमतौर पर लोग ऐसे गड्ढों से बचकर निकलते हैं, लेकिन इस शख्स ने तो इसका ही अलग इस्तेमाल कर लिया। उसने पानी से भरे गड्ढे में मच्छरदानी लगाई और वहीं आराम से लेट गया। शख्स को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उसे सड़क का गड्ढा नहीं, बल्कि कोई आरामदायक जगह मिल गई हो। वह बिना किसी परेशानी के मच्छरदानी के अंदर लेटा हुआ दिखाई देता है। वीडियो देखने वाले लोग यही सोच रहे हैं कि आखिर कोई सड़क के गड्ढे में सोने का ऐसा तरीका कैसे सोच सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
समस्या पर भी खींचा ध्यान
वायरल वीडियो (Viral Video) भले ही मजेदार नजर आ रहा हो, लेकिन इसके पीछे सड़क की खराब हालत का मुद्दा भी दिखाई देता है। बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा होने और गड्ढे दिखाई नहीं देने से लोगों को काफी परेशानी होती है। कई बार ऐसे गड्ढे हादसों की वजह भी बन जाते हैं। शख्स का यह अंदाज शायद इसी समस्या की ओर ध्यान खींचने का एक मजेदार तरीका हो सकता है। उसने जिस जगह से लोगों को परेशानी हो रही है, उसी जगह को अपना ‘बेडरूम’ बना दिया।
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। कोई इसे देसी जुगाड़ बता रहा है तो कोई शख्स की कल्पना शक्ति की तारीफ कर रहा है। कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि जब सड़क पर पानी भरा है तो फिर घर में सोने की क्या जरूरत है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Thebihar_in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
