गांव का जुगाड़ देख मास्टर ब्लास्टर भी हो गए जबरा फैन, अपनी गाड़ी रोककर देखने लगे बच्चों की 'कार', देखें VIRAL VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बच्चों का जुगाड़ देखकर वो भी फैन हो गए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। आलम ये है कि छोटे-छोटे गांव के अंदर एक से एक अनोखे टैलेंट छिपे हैं। कुछ टैलेंट को निखरने का मौका मिल जाता है। जबकि, कई टैलेंट आज भी गुमनाम हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के जमाने में कई तरह के टैलेंट सामने आए हैं और कामयाब भी हुए हैं। सोशल मीडिया के सहारे तो कई लोग रातोंरात फेमस हो गए हैं। इसी कड़ी में एक बार एक ऐसा टैलेंट सामने आया है, जिसका मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर भी फैन हो गए हैं। उन्होंने खुद इस टैलेंट को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed