वायरल न्यूज़

Viral Video: एक साथ जमा हो गए कई नाग-नागिन, फिर दिखा अब तक का सबसे अनोखा नजारा

saanp ka viral video: सोशल मीडिया पर सांपों का एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे तक खड़े हो गए। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी भौचक्के रह जाएंगे।

Image

बेहद अनोखा नजारा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांपों का हाहाकारी वीडियो
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Saanp ka Viral Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां ऐसी-ऐसी चीजें दिख जाती हैं, जिनके बारे में कई बार लोग सोच भी नहीं सकते। इनमें कुछ नजारे काफी फनी (Today Viral Video) होते हैं, जबकि कुछ मामले इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Today Trending Video) ऐसे भी है, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (snake video) शामिल होते हैं। इसी कड़ी में नाग-नागिन का एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा

आज कल सोशल मीडिया यूजर्स जानवरों के वीडियो को भी काफी पसंद करते हैं। लिहाजा, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। लेकिन, कुछ तो लोगों के पसीने तक छुड़ा देते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक खाली जगह नाग-नागिनों का जमावड़ा लगा हुआ है। जिस अंदाज में सभी फन फैलाकर खड़े हैं, उसने सबको चौंका दिया। वहीं, अचानक बीच में एक सांप अनोखे अंदाज में पलटते हुए दूसरी तरफ चला जाता है। फिर जो नजारा बनता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

अद्भुत नजारा

वीडियो देखकर आपकी आंखें भी जरूर खुली की खुली रह गई होगी। अब यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'india.yatra' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, खबर लिखे जाने तक करीब 50 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है क्या अद्भुत नजारा है। किसी का कहना है कि वीडियो देखकर दिन बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article