वायरल न्यूज़

Video: हाथी को रास्ते में मिल गया सोता हुआ कुत्ता, फिर गजराज ने जो किया देखकर हार बैठेंगे दिल

Viral Video: जब हाथी कुत्ते के बिल्कुल नजदीक पहुंचता है तो उसे अचानक से कुत्ता​ सोता हुआ दिखता है। अचानक कुत्ते को अपने सामने देखकर हाथी एक बार के लिए चौंक जाता है।

Image

हाथी का दिल छूने वाला वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: हाथी को जंगल का सबसे समझदार जानवर माना जाता है। कई बार हाथी ऐसे-ऐसे कारनामे कर जाता है, जिसे देखकर इंसान भी उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाता है। हम सभी जानते हैं कि जंगल का राजा शेर भी हाथी से डरता है। इसके बावजूद हाथी एक ऐसा जानवर है, जो बिना कारण कभी किसी को परेशान नहीं करता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गजराज अपने कारनामे से यूजर्स का दिल जीतते नजर आ रहे हैं।

यूजर्स कर रहे गजराज की जमकर तारीफ

वीडियो में देखा जा सकता है कि राह चलते हाथी को एक कुत्ता सोता हुआ मिल जाता है। पहले तो हाथी को वह कुत्ता दिखाई नहीं देता है और वह अपनी मस्तानी चाल में चलता चला जा रहा होता है। हालांकि, जब हाथी कुत्ते के बिल्कुल नजदीक पहुंचता है तो उसे अचानक से कुत्ता सोता हुआ दिखता है। अचानक कुत्ते को अपने सामने देखकर हाथी एक बार के लिए चौंक जाता है। इसके बाद वह रुक जाता है। वीडियो में इसके बाद वाला नजारा दिल छूने वाला है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि कुत्ते को सोता हुआ देख हाथी उसे परेशान नहीं करता है। इसके बाद हाथी अपना रास्ता बदल लेता है और दूसरे रास्ते से चला जाता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स हाथी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को inspired_by_animals नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है ।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article