Viral Video: दो सांडों के बीच हाहाकारी लड़ाई, बीच सड़क उठा-उठाकर ऐसे पटका, देखकर थर्रा जाएंगे आप

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 27, 2023, 05:48 PM IST

Bull Fight Video: बीच सड़क दो सांडों के बीच लड़ाई छिड़ गई। दोनों के बीच जिस तरह की लड़ाई हो रही थी, उसे देखकर लोग दंग रह गए। अब यह झन्नाटेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांडों के बीच हाहाकारी लड़ाई
  • बीच सड़क एक सांड ने दूसरे को उठाकर पटका
  • नजारा देखकर लोग रह गए दंग

Saand Ki Ladai: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको हर पल एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाएंगी। कुछ वीडियो (Funny Video) देखकर जहां ठहाके लगाएंगे। वहीं, कुछ को देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जबकि, कुछ वीडियो (Viral Video) तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स हक्के-बक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में सांडों का ऐसा हाहाकारी वीडियो (Bull Fight Video) सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच ऐसी लड़ाई हो रही है, जिसे देखकर कोई भी थर्रा जाएगा। आलम ये है कि यह वीडियो (Saand Ki Ladai Viral Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Bull Video

सांडों के बीच हाहाकारी लड़ाई, (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर जानवरों के भी एक से एक झन्नाटेदार वीडियो (Shocking Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो में इनका क्यूट अंदाज देखकर लोग अपना दिल हार बैठते हैं। जबकि, कुछ वीडियो में इनकी हाहाकारी लड़ाई देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में दो सांडों के बीच खतरनाक लड़ाई हो रही है। वीडियो आप देख सकते हैं बीच सड़क दो सांड आपस में भिड़ गए। पहले तो दोनों के बीच आमने-सामने की लड़ाई होती है। लेकिन, एक सांड काफी आक्रमक रूप धारण कर लेता है और दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला करने लगता है। पहले तो उसे दौड़ाता है, फिर उठा-उठाकर उसे पटकने लगता है। पटकते-पटकते उसे बाइक के पास ले जाता है और फिर जो होता है उसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। तो दिल थामकर देखें ये खतरनाक वीडियो...

End of Feed