Saand Ka Video: दो सांडों के बीच हाहाकारी लड़ाई, ऑटो को भी चीर-फाड़ डाला, दिल थामकर देखें वीडियो

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 7, 2023, 10:39 AM IST

Bull Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर सांडों का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो सांड जिस तरह लड़ रहे हैं उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांडों की खतरनाक लड़ाई
  • नजारा देखकर कांप गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Saand Ki Ladai Viral Video: आज तक आपने जानवरों के कई वीडियो देखे होंगे। अपने आस-पास भी जानवरों के अनोखे अंदाज देखते होंगे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी जानवरों के काफी मजेदार-मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Saand Fight Video) में जानवर अजीबोगरीब हरकत करते रहते हैं। तो कुछ में जानवरों के भी बीच जमकर लड़ाई होते रहती है। लड़ाई के कुछ वीडियो (Bull Fight Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। एक ऐसा ही धांसू वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें दो सांडों के बीच खतरनाक लड़ाई हो रही है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Bull Fight Video

सांडों की खतरनाक लड़ाई, (Photo Credit- Instagram)

ये तो हम सब जानते हैं सांड अक्सर गुस्से में ही रहता है। वो कब, कैसे, कहां और किस पर हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता? लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसमें दो सांडों के बीच लड़ाई हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं दो सांडों के बीच सड़क लड़ाई छिड़ गई। दोनों काफी आक्रमक लग रहे हैं। लड़ते-लड़ते दोनों सांड ऑटो के अंदर पहुंच जाते हैं। इतना ही नहीं दोनों ने मिलकर ऑटो की हालत ऐसी कर दी, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। नजारा इतना खौफनाक था कि जिसने भी देखा वो देखता ही रह गया। तो आप भी दिल थामकर इस वीडियो को देखें...

End of Feed