Saand Ka Video: सांड ने खतरनाक अंदाज में शख्स को उठाकर पटका, फिर जो हुआ...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 24, 2022, 11:07 AM IST

Saand Ka Viral Video: एक शख्स सांड की सवारी करना चाह रहा था। लेकिन, सांड को अचानक तेज गुस्सा आ गया और उसने शख्स को उठाकर पटक दिया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांड से पंगा लेना पड़ा भारी
  • सांड ने शख्स को उठाकर पटका
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Saand Ka Viral Video: पुरानी कहावत है बिना वजह किसी को ना तो परेशान करना चाहिए और ना ही पंगा लेना चाहिए। इंसान हो या फिर जानवर सभी पर ये नियम लागू होता है। क्योंकि, कई बार परिणाम काफी खतरनाक साबित हो जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो( Bull Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। एक ऐसा ही वीडियो (Bull Attack Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। जिसमें एक शख्स जबरन सांड की सवारी करना चाह रहा था। परिणाम ये हुआ कि सांड ने शख्स की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर आपको हंसी (Funny Video) भी आएगी और हैरानी भी होगी। इतना ही नहीं लोग वीडियो (Trending Video) पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Saand Ka Video

सांड का खतरनाक अंदाज, (Photo Credit- Instagram)

ये तो हम सब जानते हैं सांड का स्वभाव गुस्सैल होता है। सांड कब, कहां किस पर हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार तो वो लोगों पर बुरी तरह हमला करता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स सांड पर बैठा हुआ है और उसे खुले मैदान में दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। लेकिन, सांड को अचानक काफी गुस्सा आ जाता है और वो बवाल काटने लगता है। कुछ समय तक तो शख्स सांड को काबू में किए रहता है। लेकिन, आखिरकार अंत में सांड उसे उठाकर पटक देता है। नजारा देखकर ऐसा लगता है शख्स काफी चोटें भी आई होगी। देखें वीडियो...

End of Feed