रील के चक्कर में दांव पर लगा दी जिंदगी, पुल पर खड़े होकर शख्स ने चलती ट्रेन के सामने बनाया Video

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स रेलवे ब्रीज पर खड़े होकर अपनी रील बनवा रहा है। शख्स बिना अपनी जान की परवाह किए, ट्रेन के करीब जाकर उसके साथ-साथ दौड़ लगाते दिख रहा है।

रील के चक्कर में ना जाने कितने लोगों ने अपनी जान गंवा दी लेकिन इन सबके बावजूद भी कई लोग इससे कोई सीख नहीं लेते। वे आए दिन अपनी जान को खतरे में डाकर रील बनाते रहते हैं और रील के जरिए पूरी दुनिया को दिखाते हैं कि वे कितने बड़े खतरों के खिलाड़ी हैं। सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जान का सौदा करना कोई समझदारी वाला काम तो नहीं है। ऐसे ही एक और रीलबाज का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी जान खतरे में डालकर रील बनवा रहा है।

Man stood on a bridge and filmed a video in front of a moving train Video viral

पुल पर खड़े होकर शख्स ने चलती ट्रेन के सामने बनाया वीडियो (X/@iiamirfanali)

चलती ट्रेन के सामने रील बना रहा था शख्स

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि शख्स एक रेलवे ब्रीज पर खड़ा है। सामने से ट्रेन पूरी तेज रफ्तार में उसकी तरफ आ रही है। शख्स डरने के बजाय वह उस ट्रेन के करीब पहुंच जाता है और वह उसके साथ ठीक उसके बगल में दौड़ने लगता है। एक समय तो ऐसा भी आता है जब वह शख्स उस ट्रेन के बेहद ही करीब पहुंच जाता है। शख्स की इन हरकतों को उसका दोस्त कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा होता है। वहीं ट्रेन ठीक उसके बगल से सरसराते हुए पूरी तेज रफ्तार से गुजर रही होती है।

End of Feed