जापानी बुजुर्ग कपल ने पहली बार खाया गोलगप्पा, कुछ ऐसा था दोनों का रिएक्शन, देखें Viral Video

इंस्टाग्राम पर एक जापानी कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहली बार गोलगप्पा खाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके द्वारा दी गई प्रतिक्रिया भी कमाल की है. जो काफी वायरल हो रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जापानी बुजुर्ग कपल ने खाया गोलगप्पा
  • गोलगप्पा खाने के बाद दिया क्यूट रिएक्शन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Japanese Couple Eating Golgappas: काफी बार ऐसा होता है, जब हम पहली बार कोई चीज खाते हैं तो उसका रिएक्शन बड़ा अटपटा सा होता है। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो एकदम कमाल का है। इसे देखने के बाद आपके चेहरे पर भी हल्की सी मुस्कान आ जाएगी। वायरल हो रहा ये वीडियो जापान का है, जहां के एक जापानी बुजुर्ग कपल ने पहली बार गोलगप्पे का स्वाद चखा।

Japanese Couple Eating Golgappas

जापानी बुजुर्ग कपल ने पहली बार खाया गोलगप्पा (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक जापानी लड़का अपने दादा-दादी को गोलगप्पा खिलाता है। पहली बार गोलगप्पा खाने के बाद उनका कुछ अलग सा रिप्लाई था। उनकी प्रतिक्रिया काफी अनमोल थी। इस वीडियो को जब आप देखेंगे तो आपको गोलगप्पा बनाने का पूरा प्रोसेस भी नजर आएगा। पहले लड़का बाहर से रेडिमेट गोलगप्पा लाता है और फिर आलू, उसका पानी और पूरी तैयार करता है।

End of Feed